फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The ration scam was being carried out by taking the dealers into confidence.

Baghpat News: डीलरों को भरोसे में लेकर चल रहा था राशन घोटाला

Fri, 31 Jul 2026 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The ration scam was being carried out by taking the dealers into confidence.
अमीनगर सराय। राशन डीलरों को भरोसे में लेकर राशन घोटाला किया जा रहा था, जिसका खुलासा बृहस्पतिवार को राशन डीलरों के बयानों से हुआ। राशन डीलरों ने एक सप्लायर पर हर महीने गोदाम से कम राशन देने का आरोप लगाया है। पूर्ति विभाग के अफसरों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह घोटाला तब सामने आया जब बुधवार शाम बड़ौत मार्ग पर जनता हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने एक ट्रक से सरकारी राशन के कट्टे पिकअप गाड़ी में लादे जा रहे थे। वहां से गुजर रहे पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार ने गाड़ी रोककर राशन के बारे में पूछताछ की तो मजदूर मौके से भाग गए। जांच में पता चला कि ट्रक मेरठ के एक सप्लायर का था। पिकअप गाड़ी रसूलपुर सांकलपुट्ठी के एक युवक की पाई गई। राशन से लदे ट्रक और पिकअप को सिंघावली अहीर थाने में खड़ा करा दिया गया है। वहीं उनके चालकों को भी पुलिस को सौंप दिया गया है। पूर्ति विभाग के अफसरों ने इस पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के 13 राशन डीलरों को बुलाया। उन्होंने सभी डीलरों के बयान दर्ज किए। सिंघावली अहीर गांव के राशन डीलर चांदू खां ने बताया कि इस महीने उन्हें दो क्विंटल गेहूं कम दिया गया। सप्लायर ने गोदाम से कम मिलने की बात कहकर अगले महीने भरपाई का भरोसा दिलाया था। खिंदौड़ा गांव के राशन डीलर रविंद्र सिंह ने भी जुलाई माह में 1.70 क्विंटल गेहूं कम मिलने की शिकायत की। अन्य डीलरों ने भी अपने बयानों में कम राशन मिलने की बात कही। कुल मिलाकर 25 क्विंटल से अधिक राशन कम देने का मामला सामने आया है। सप्लायर कथित तौर पर डीलरों को यह कहकर कम राशन देता था कि गोदाम से ही कम मिला है। वह अगले महीने इसकी भरपाई का झूठा आश्वासन देता था। इस तरह डीलरों को अंधेरे में रखकर घोटाला किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। राशन डीलरों के बयान दर्ज किए गए, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -संजीव कुमार, पूर्ति निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed