फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The road was washed away and left Ghaziabad and Delhi for a remote desert.

Baghpat News: पानी में बह गई सड़क तो पंद्रह गांवों के लिए गाजियाबाद व दिल्ली दूर हुए

Sat, 11 Jul 2026 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The road was washed away and left Ghaziabad and Delhi for a remote desert.
चमरावल-धौली प्याऊ मार्ग को बनवाने की मांग को प्रदर्शन करते ग्रामीण: संवाद
पानी में बह गई सड़क तो पंद्रह गांवों के लिए गाजियाबाद व दिल्ली दूर हुए
विज्ञापन

-बारिश के कारण पानी के तेज बहाव में चमरावल-धौली प्याऊ मार्ग का दस मीटर का हिस्सा बह गया, तीन फीट तक गहरा हो गया
- वाहन चालकों को ललियाना, लहचौड़ा होते हुए लोनी से होते हुए दस किमी अधिक दूरी तय करके जाना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बारिश के कारण पानी के तेज बहाव में चमरावल-धौली प्याऊ सड़क का दस मीटर का हिस्सा बह गया। इससे आसपास के करीब पंद्रह गांवों के लोगों के लिए गाजियाबाद व दिल्ली दूर हो गए। लोगों को दस किमी दूर से घूमकर गाजियाबाद व दिल्ली जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।
यहां तीन दिन तक लगातार हुई बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया और तालाब ओवरफ्लो होने से पानी सड़कों पर आ गया। गौना गांव का तालाब भी ओवरफ्लो होने के कारण बृहस्पतिवार शाम को पानी का तेज बहाव सड़क की तरफ आने लगा। इससे चमरावल-धौली प्याऊ मार्ग पर दस मीटर तक कटान होने के कारण सड़क पानी में बह गई। इस मार्ग से होते ही चमरावल, कहरका, मुकारी, बालैनी, डौलचा, ललियाना, सहबानपुर, सरफाबाद, सिंगोली आदि करीब पंद्रह गांवों के लोग गाजियाबाद व दिल्ली जाते हैं। सड़क बहने के कारण वहां से वाहन निकलने बंद हो गए और इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह से रुक गया।
विज्ञापन

सिंगोली निवासी मोनू त्यागी, गौना निवासी विकुल शर्मा ने बताया कि अब ललियाना, लहचौड़ा गांवों के बीच से निकलकर चिरौड़ी होते हुए गाजियाबाद जाना पड़ रहा है। ऐसे में जिन लोगों को मुरादनगर के आसपास जाना होता था, सबसे ज्यादा उन लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने मार्ग निर्माण की मांग को लेकर अधिकारियों के पास शिकायत की। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि इस बारे में जानकारी मिली है और इसका जल्द निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed