{"_id":"6a53f65d128041c5d6075e8e","slug":"the-sit-has-begun-a-quality-check-on-the-delhi-dehradun-expressway-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-155127-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एसआईटी ने गुणवत्ता की जांच शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एसआईटी ने गुणवत्ता की जांच शुरू की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुरू कर दी है। एसआईटी में शामिल अफसरों ने एक्सप्रेसवे पर कई जगहों से सड़क के नमूने लिए हैं, जिनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।
बारिश के कारण एक्सप्रेसवे पर गड्ढे होने और किनारों पर मिट्टी कटान से गड्ढे बनने के मामलों पर एनएचएआई ने संज्ञान लिया था। इसके बाद एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से देहरादून तक 23 जगहों से दो से तीन नमूने लेकर जांच कराई जाएगी। जांच में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।