फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The SP reshuffled the postings of three inspectors and 37 sub-inspectors.

Baghpat News: एसपी ने तीन इंस्पेक्टरों, 37 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

Sun, 05 Jul 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The SP reshuffled the postings of three inspectors and 37 sub-inspectors.
बागपत। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बुधवार रात तीन इंस्पेक्टरों और 37 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इन तबादलों में साइबर थाने, कोतवाली बागपत और छपरौली थाने में तैनात इंस्पेक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन

साइबर थाने के इंस्पेक्टर राजेंद्र खोड़ा को बागपत कोतवाली में क्राइम इंस्पेक्टर बनाया गया है। बागपत कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर संजीव कुमार को छपरौली थाने में क्राइम इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर रामकुमार कुंतल को बड़ौत कोतवाली में क्राइम इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इस फेरबदल में कई दरोगाओं के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। जेल चौकी प्रभारी कुलजीत को सरूरपुर चौकी प्रभारी बनाया गया। दरोगा अंकित कुमार, अनिल कुमार यादव, अशोक कुमार और पलटू राम को बागपत कोतवाली में तैनात किया गया है। मलकपुर चौकी से आशीष कुमार निवाड़ा चौकी प्रभारी बने, जबकि निवाड़ा चौकी प्रभारी सत्यम जंघाला को मलकपुर चौकी प्रभारी बनाया गया। रमाला थाने से श्याम सिंह मवीकला चौकी प्रभारी और पूजा मिशन शक्ति टीम चांदीनगर की प्रभारी बनीं। पुलिस लाइन से महेंद्र शर्मा बिनौली थाने, पल्लवी वामा सारथी पुलिस लाइन में भेजे गए। संजीव कुमार रटौल चौकी प्रभारी और अनुज कुमार ककड़ीपुर चौकी प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed