{"_id":"69dd4b1fe106dae3440d4da1","slug":"the-wedding-season-will-be-in-full-swing-bringing-a-boom-to-the-market-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-149977-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सहालग की होगी धूम, बाजार में आएगा बूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सहालग की होगी धूम, बाजार में आएगा बूम
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सहालग शुरू हो रहा है और 15 अप्रैल से शादियां शुरू हो जाएंगी। जैसे-जैसे शादी का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शहर से लेकर देहात तक बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। दुकानों पर भी भीड़ दिखने लगी है। लोग शादी की तैयारियों में जुट गए हैं, जिससे सराफा, रेडीमेड कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और किरयाना बाजार में तेजी आ गई है। व्यापारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
खरमास के चलते बाजारों में ग्राहक कम ही पहुंच रहे थे। अब यह स्थिति बदलती नजर आ रही है। काफी समय से सुस्त पड़े बाजार में अब ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। इसका कारण है कि शादी वाले घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। कपड़ा बाजार में खासतौर पर बनारसी साड़ी, डिजाइनर कुर्ती-कुर्तें और शादी के अन्य परिधानों की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर का सामान और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। अनुज जैन, आदिश जैन, नरेन्द्र जैन, संदीप, गोपाल आदि कहना है कि खरमास के दौरान बाजार में कारोबार काफी कम हो जाता है, लेकिन अब सहालग को देखते हुए खरीदारी में उछाल आने लगा है। आगामी शुभ मुहूर्तों को देखते हुए कारोबार में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
-सराफा बाजार में बढ़ी मांग
सहालग शुरू होते ही सोने-चांदी के आभूषणों की मांग बढ़ गई है। ग्राहक शादी के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। अनुमान है कि इस सीजन में सराफा बाजार का कारोबार काफी अच्छा होगा। -प्रभात जैन
-कपड़ा बाजार में जबरदस्त रौनक
कपड़ा बाजार में भी इस समय जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। साड़ी, लहंगा, सूट और शेरवानी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। शादी वाले घरों में हर सदस्य के लिए अलग-अलग परिधानों की खरीदारी हो रही है। इस सीजन में कपड़ा बाजार काफी अच्छा दिख रहा है। -आदित्य जैन
-इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी खूब बिक रहे
इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी खूब खरीदे जा रहे हैं। इसके अलावा एसी व कूलर भी अपने घरेलू इस्तेमाल के लिए खरीदे जा रहे हैं। बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। -सचिन जैन
किरयाना और ड्राईफ्रूट की मांग तेज
किरयाना और ड्राईफ्रूट बाजार में भी तेजी आती दिख रही है। शादी वाले घरों में तेल, आटा, चावल, मसाले और ड्राईफ्रूट की बड़े पैमाने पर खरीदारी हो रही है। इस सीजन में खाद्य सामग्री से जुड़ा कारोबार काफी अच्छा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। -कृष्ण कुमार
बुकिंग में तेजी आई
सहालग शुरू होने से विवाह समारोहों के लिए मैरिज होम की बुकिंग में तेजी आई है। आने वाले दिनों में कार्यक्रम बढ़ने से बाजार में तेजी आएगी तो मैरिज होम भी काफी बुक हो रहे हैं। -वरदान जैन
अप्रैल के शुभ मुहूर्त
15 अप्रैल
20 अप्रैल
21 अप्रैल
25 अप्रैल
26 अप्रैल
27 अप्रैल
28 अप्रैल
29 अप्रैल
Trending Videos