{"_id":"6a4ea24c273c335ba1018e85","slug":"theft-committed-by-ripping-off-shop-roof-two-accused-arrested-baghpat-news-c-28-1-bag1001-154873-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दुकान की छत उखाड़कर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दुकान की छत उखाड़कर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। आजमपुर मुलसम गांव में मंगलवार रात चोरों ने सागर की किरयाना की दुकान की छत उखाड़कर 400 रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया। बुधवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लाखन और आशीष नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दुकानदार सागर ने बताया कि मंगलवार शाम उनके भाई सूरज दुकान पर थे, तभी कुछ लोग उधार सामान मांगने लगे। सूरज ने सामान देने से मना कर दिया। शाम को दुकान बंद कर वह घर चले गए। बुधवार सुबह दुकान खोलने पर छत की टीन की चादर उखड़ी मिली। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। गल्ले से 400 रुपये, रिफाइंड, सरसों का तेल, नमकीन, बिस्किट, साबुन और शैंपू सहित अन्य सामान गायब था। थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपी चोरी का सामान बेचने की तैयारी में थे।री में थे।