फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three miscreants, including Raju Khatta from Baghpat, arrested for committing a dacoity in Rajasthan.

Baghpat News: राजस्थान में डकैती डालने पर बागपत के राजू खट्टा समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants, including Raju Khatta from Baghpat, arrested for committing a dacoity in Rajasthan.
खेकड़ा (बागपत)। राजस्थान के झुंझुनू शहर में एक करोड़ रुपये की डकैती का खुलासा हुआ है। राजस्थान पुलिस ने इस मामले में बागपत के राजू खट्टा सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 21 जून की रात को कारोबारी शब्बीर कुरैशी के घर पर हुई थी।
विज्ञापन

बदमाशों ने शब्बीर कुरैशी के परिवार को बंधक बनाकर घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए थे। डकैती के बाद पुलिस की टीमें जांच में जुटीं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और हिसार, सोनीपत से होते हुए बागपत पहुंचीं। पुलिस ने खट्टा प्रहलादपुर गांव में डेरा डाला। यहां से राजू खट्टा को गिरफ्तार किया गया। राजू खट्टा खट्टा प्रहलादपुर गांव की प्रधान क्षमा देवी का बेटा है।
विज्ञापन

राजू खट्टा के साथ उसके साथी जाहिद उर्फ लंबू निवासी निरपुड़ा, सत्तार निवासी बागपत, राशिद कुरैशी निवासी मेरठ और आरिफ निवासी हापुड़ को भी पकड़ा गया है। कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार करके बृहस्पतिवार को इस मामले का खुलासा किया गया। पुलिस ने क्षेत्र के एक सर्राफ को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि राजस्थान में हुई इस डकैती में बागपत के कई बदमाश पकड़े गए हैं। इन सभी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एनकाउंटर में मारा गया था राहुल खट्टा
राजू खट्टा की मां क्षमा देवी प्रधान हैं। वहीं डकैती, हत्या, लूट समेत अन्य घटनाओं को अंजाम देने के मामले में उसका छोटा भाई राहुल खट्टा कुख्यात बदमाश है। उस पर ढाई लाख रुपये का इनाम रह चुका है। दस साल पहले राहुल खट्टा शामली में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। राजू खट्टा भी हत्या, जानलेवा हमले, रंगदारी के मामलों में जेल जा चुका है। इसके अलावा एसआई की वर्दी फाड़कर मारपीट करने और गैंगस्टर के मामले में सजा सुनाई जा चुकी है।

-सफेदपोश बनकर रहता है राजू खट्टा
राजस्थान के झुंझुनू शहर में कारोबारी के घर डकैती डालने की घटना में शामिल रहने वाला राजू खट्टा क्षेत्र में सफेदपोश बनकर रहता है। राहुल खट्टा का एनकाउंटर होने के बाद से गांव की राजनीति में लगा रहता था। अब वह फिर से खुद चुनाव लड़ने या फिर अपनी मां को दोबारा चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed