सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three roads will be constructed, benefiting more than 25 villages.

Baghpat News: तीन मार्गों का होगा निर्माण, 25 गांवों से ज्यादा को होगा फायदा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Three roads will be constructed, benefiting more than 25 villages.
विज्ञापन
बागपत। जिले में असारा से कस्बा एलम, असारा से भनेड़ा और गढ़ी कलंजरी गांव से पुल तक तीन महत्वपूर्ण मार्गों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे 25 से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए निविदा जारी कर दी है और निर्माण कार्य छह माह में पूरा होने की उम्मीद है।
Trending Videos

असारा से कस्बा एलम, असारा से भनेड़ा व गढ़ी कलंजरी गांव से पुल तक मार्ग की हालत काफी खराब है। क्षेत्र के लोग भी मार्गों का निर्माण करवाने के लिए काफी समय से मांग कर रहे थे, क्योंकि जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। कई बार इन मार्गों पर हादसे हो चुके हैं। लोगों की मांग के बाद लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया था। इसके बाद शासन से बजट जारी हो गया। इन मार्गों का निर्माण डेढ़ करोड़ रुपये से कराया जाएगा और मार्गों का निर्माण होने से 25 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इनमें असारा गांव से कस्बा एलम तक 68 लाख 90 हजार रुपये, असारा गांव से भनेड़ा तक 47 लाख 25 हजार रुपये व गढ़ी कलंजरी से पुल तक 37 लाख 70 हजार रुपये से निर्माण होगा। मार्गों का निर्माण होने से शामली व गाजियाबाद जाने में लोगों को परेशानी नहीं होगी और इसका उन्हें लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि मार्गों के लिए निविदा जारी कर दी है और छह माह में मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed