{"_id":"69dd4bfb0fb4c6460f07e6b8","slug":"torchlight-procession-held-in-protest-against-the-mandatory-tet-requirement-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-150016-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर सोमवार शाम को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य करने के विरोध में था। शिक्षकों ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका और नियम में संशोधन की मांग की। साथ ही चेतावनी दी अगर केंद्र सरकार इसमें संशोधन नहीं करती है तो दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की जाएगी।
राष्ट्र वंदना चौक पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले शिक्षक एकत्र हुए। इसके बाद हाथों में मशाल लेकर डीएम आवास तक जुलूस निकाला। शिक्षकों ने कहा कि उच्च न्यायालय ने वर्ष 2011 से पहले तैनात शिक्षकों के लिए टीईटी को अनिवार्य कर दिया है। इससे पूरा शिक्षक समाज चिंतित है, क्योंकि जो शिक्षक वर्षों से पढ़ाते आ रहे हैं अब वर्तमान में टीईटी की परीक्षा अनिवार्य करना गलत है। जब शिक्षक भर्ती हुए थे, तब टीईटी की परीक्षा नहीं होती थी और ऐसे में यह जबरन शिक्षकों पर भार डाला जा रहा है, जिसे शिक्षक किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। उन्होंने जुलूस निकालने के बाद केंद्र सरकार का पुतला फुंका और कहा कि टीईटी के विरोध में जल्द ही दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की जाएगी। इस दौरान नवनीत चौधरी, सुभाष शर्मा, राजेश सरोज, दीपक नैन, विशाल राय, डॉ. पदम सिंह, संजय कुमार, जितेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
--
बड़ौत में टीईटी के विरोध में मशाल जुलूस निकाला
बड़ौत। भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ के बैनर तले शिक्षक नगर के अग्रसेन भवन पर एकत्र हुए। वहां से भगवान महावीर मार्ग, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति आदि से होते हुए नगर पालिका परिसर स्थित संविधान पार्क में पहुंचे। यहां डॉ़ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प र्पित किए। इसके बाद शिक्षकों ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता का निर्णय शिक्षकों के हितों के विपरीत है, जिस पर सरकार को दोबारा से विचार कर कानून को वापस लेना चाहिए। इस दौरान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार तोमर, लोकेश शर्मा, कुलदीप तोमर, विकास कुमार शर्मा, रामकिशन भारती, आदित्य तोमर, कमल पंवार आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos