{"_id":"6a4fddc2435d3575830deb40","slug":"up-theft-of-offerings-at-ram-mandir-is-unfortunate-senior-bjp-leader-issues-statement-comments-on-bsp-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण', भाजपा के बड़े नेता ने दिया बयान, सपा-बसपा के बारे में ये बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण', भाजपा के बड़े नेता ने दिया बयान, सपा-बसपा के बारे में ये बोले
Thu, 09 Jul 2026 11:13 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:13 PM IST
सार
Baghpat News: भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर बृहस्पतिवार को बागपत पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी प्रकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही कार्रवाई करेंगे और कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा।
विज्ञापन
बागपत पहुंचे नवाब सिंह नागर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा है कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मंदिरों में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिएं। नागर ने बताया कि चढ़ावा चोरी प्रकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही बड़ी कार्रवाई करेंगे और उनके शासनकाल में कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। मुख्यमंत्री अयोध्या पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और इस मामले में जल्द ही बड़ी कार्रवाई सामने आएगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नवाब सिंह नागर बुधवार रात को पहली बार बागपत पहुंचे थे। शामली से आते हुए रमाला से लेकर बागपत तक कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। नागर ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ सरकार के खिलाफ बोलना है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी में चल रही गुटबाजी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और लोगों को धर्म के आधार पर बांटने का काम कर रहे हैं। इसके विपरीत, भाजपा सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है और सभी का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार देश व प्रदेश का विकास कर रही है।
नवाब सिंह नागर ने कहा कि बसपा का कोई जनाधार नहीं बचा है और वह लोगों को जाति-धर्म में बांटकर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता जानती है कि केवल भाजपा ही विकास करा सकती है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में बारिश से हुए गड्ढों के सवाल पर उन्होंने कहा कि गड्ढे हुए हैं तो उन्हें भरने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने ऐसे मामलों को तूल न देकर विकास पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। नागर ने कार्यकर्ताओं के साथ रमाला, बड़ौत और बागपत में बातचीत कर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
बागपत में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया
शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का विधायक योगेश धामा और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सभी ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। विधायक ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जाएगा, जिससे भाजपा प्रदेश में फिर से परचम लहराएगी। इसके बाद मवीकलां गांव के विनायक इंस्टीट्यूट में प्रवेंद्र धामा ने कार्यकर्ताओं के साथ नागर का स्वागत किया।।

बुलडोजर पर चढ़कर पुष्पवर्षा की गई
बड़ौत में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का पूर्व चेयरमैन अमित राणा ने पीएन शर्मा पार्क के पास बुलडोजर पर चढ़कर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद राज्यमंत्री केपी मलिक के आवास पर भी उनका स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा भी मौजूद रहे।
ये भी देखें...
मेरठ का थप्पड़ कांड: अधिवक्ता रवि गौतम समेत आठ भेजे जेल, 25 अज्ञात के खिलाफ FIR; तीन बनाए मुख्य आरोपी