सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Utensil seller from Sambhal was murdered at tube well of former chairman of sugarcane committee

Baghpat: संभल के बर्तन विक्रेता की गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन के नलकूप पर हत्या, ईंट से पीट-पीटकर ली जान

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Feb 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
सार

गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन जसबीर सिंह के नलकूप पर बर्तन विक्रेता शमशाद की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस को मौके पर उसकी बाइक और अन्य सामान मिला। 

Utensil seller from Sambhal was murdered at tube well of former chairman of sugarcane committee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

संभल के बर्तन विक्रेता शमशाद की खेड़ा हटाना गांव के जंगल में गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन जसबीर सिंह के नलकूप पर ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसकी सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों को उसकी बाइक समेत अन्य सामान मिला। जांच में पता चला कि संभल निवासी बर्तन विक्रेता शमशाद गौरीपुर मोड पर किराए के मकान में रहकर गांवों में फेरी लगाता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उधर, नलकूप की छत के ऊपर से खून से सनी ईंट भी बरामद की गई। पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि शमशाद की हत्या नलकूप के अंदर की गई, इसके बाद शव खींचकर बाहर फेंक दिया गया। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed