{"_id":"699306e161cebaecd10a60f5","slug":"vimarsh-sagar-maharaj-performed-mangal-vihar-with-35-saints-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-146886-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विमर्श सागर महाराज ने 35 संतों के साथ किया मंगल विहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विमर्श सागर महाराज ने 35 संतों के साथ किया मंगल विहार
विज्ञापन
विज्ञापन
-दो माह तक नगर में संतों ने प्रवास किया, संतों के जाने पर श्रद्धालु हुए भावुक
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के अजितनाथ सभागार में सोमवार को धर्म सभा में जैन संत विमर्श सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इसके बाद 35 संतों के साथ नगर से हस्तिनापुर के लिए मंगल विहार कर गए।
उन्होंने कहा कि बड़ौत में दो माह के शीतकालीन प्रवास में श्रद्धालुओं ने बहुत भक्ति की और पूरे संघ की बहुत सेवा की। कहा कि नगर में किसी भी संत का आगमन होने पर उनकी भक्ति और देव शास्त्र गुरु के प्रति सदैव श्रद्धाभाव रखना चाहिए। संतों के मंगल विहार के दौरान श्रद्धालु भावुक हो गए। बैंडबाजों के साथ उन्हें विहार कराया। मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि यहां से चलकर रात्रि प्रवास गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में हुआ। इस मौके पर डॉ़ श्रेयांस जैन, महेंद्र जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, राजकुमार जैन, वरदान जैन, नवीन जैन आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos