{"_id":"6a73900726d3fceffe07d042","slug":"verikading-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-156534-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे व बाजार में की गई बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे व बाजार में की गई बैरिकेडिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। कांवड़ियों की सुविधा के लिए पुलिस ने बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सभी कटों व मुख्य बाजार में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी। बाजार में वाहनों के घुसने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
हरिद्वार से कांवड़ लेकर राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा राज्यों के कांवड़ियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। कांवड़िये बुढ़ाना मार्ग से नगर के मुख्य बाजार से गुजरकर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पहुंचते हैं। इनकी सुविधा के लिए पुलिस ने नगर के मुख्य बाजार में घुसने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई ताकि कोई वाहन बाजार नहीं घुस सके, जबकि ठेली व अस्थायी दुकानों को दो दिन पहले हटवा दिया गया था। अब बाजार में केवल पैदल ही लोग घुस सकते हैं। इसके अलावा हाईवे पर बावली चुंगी, छपरौली चुंगी, दिल्ली बस स्टैंड चौराहे, पीएन शर्मा पार्क, अमीनगर सराय रोड तिराहा, बड़ौली गांव में सभी कटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। इन पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है ताकि कोई बैरिकेडिंग को हटा नहीं सके। नगर में जगह-जगह बनाई गई अस्थायी पुलिस चौकियों पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं बैरिकेडिंग लगाने से जहां कांवड़ियों की सुविधा मिली है, वहीं आम लोगों की कांवड़ यात्रा तक आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। वहीं सीओ अंशु जैन का कहना है कि कांवड़ियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए बाजार व हाईवे पर बैरिकेडिंग कराई गई है।