{"_id":"69615cee1a33305af001f792","slug":"wheather-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-144871-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बागपत, तापमान दो डिग्री तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बागपत, तापमान दो डिग्री तक पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यहां शुक्रवार को इस सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन रहा और तापमान दो डिग्री तक पहुंच गया। गलन की वजह से लोगों की हड्डियों तक में दर्द रहा और ठंड का असर जन जीवन पर दिखाई दिया। वहीं कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
कोहरा व गलन से तापमान काफी कम रहा और यहां शुक्रवार सुबह दो डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंचा हुआ है। ठंड के कारण नगर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक लोगों की आवाजाही कम रही। इसका असर व्यापार पर भी साफ दिख रहा है। गलन व पाले के कारण लोग केवल जरूरी कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। घर से बाहर निकलते ही लोगाें की कंपकंपनी छूट रही थी। सर्दी से बचने को नगर के मुख्य चौराहों और स्थानों पर लोगों ने अलाव भी जलाए। वहीं कोहरा का असर जनजीवन पर दिखने लगा था। कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई और सडक़ों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। शुक्रवार सुबह भी सडक़ पर कोई वाहन दिखाई दिया तो वह लाइट जलाकर रेंगता हुआ दिखा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी अभी बढ़ेगी और कोहरा भी रह सकता है।
--
हड्डी में दर्द व सांस के मरीजों को परेशानी, बचाव की सलाह
कोहरे के कारण हड्डी में दर्द के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई, क्योंकि पुरानी चोट लगने के कारण हड्डी में अधिक दर्द होता है। वहीं सांस के मरीजों के लिए परेशानी बढ़ने लगी है और हृदय रोगियों के लिए भी कोहरा नुकसान पहुंचा रहा है, इसलिए चिकित्सक सर्दी से बचाव की सलाह दे रहे है। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. विभाष राजपूत के अनुसार सर्दी से बचाव के लिए सावधानी बरतें और ठंडी चीजों का सेवन न करने व गुनगुना पानी पीते रहें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर चिकित्सकों के पास तुरंत जाएं।
Trending Videos