फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Witness in murder case threatened with death

Baghpat News: हत्या के मामले में गवाह को जान से मारने की धमकी दी

Sat, 27 Jun 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Witness in murder case threatened with death
बिनौली। जिवाना गुलियान गांव में दो साल पहले छात्र आर्यन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गवाह ताऊ सुनील कुमार को आरोपी के पिता ने जान से मारने की धमकी दी। इसमें तहरीर मिलने पर शुक्रवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान गांव के रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि 24 जून की शाम को अपने नलकूप पर बैठा था। तभी गांव का बिजेंद्र वहां आकर गाली-गलौज करते हुए कहने लगा कि उसका बेटा जल्द ही जेल से बाहर आएगा। इसके बाद तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। सुनील ने बताया कि दो साल पहले उसके भतीजे आर्यन की बिजेंद्र के बेटे आशीष उर्फ कल्लू ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें वह गवाह हैं। इसके बाद से समझौता नहीं करने पर लगातार धमकी दी जा रही हैं। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed