{"_id":"6a3e71dd02e2373bae01a040","slug":"woman-dies-supermarket-owners-charged-with-murder-baghpat-news-c-28-1-bag1001-154152-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महिला की मौत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महिला की मौत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मुकीमपुरा गांव की महिला की बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत, सात साल पहले हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। मुकीमपुरा गांव में बृहस्पतिवार रात विवाहिता पूनम (32) की बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसका पता चलने पर शुक्रवार की सुबह वहां आए पूनम के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने मायके वालों को शांत कराकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
धनौरा सिल्वरनगर गांव में रहने वाले मांगेराम कश्यप ने बताया कि सात साल पहले अपनी बेटी पूनम की शादी मुकीमपुरा गांव के जॉनी कश्यप के साथ की थी। उसके परिवार में बेटा प्रिंस, तनिष्क, बेटी प्रियांशी हैं। शुक्रवार की सुबह उन्हें पूनम की मौत होने के बारे में बताया गया। उन्हें शक है कि पूनम को जहरीला पदार्थ देकर मारा गया है। हत्या का आरोप लगाने पर पूनम के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। ससुराल वाले सीने में दर्द होने पर बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होने की बात कह रहे थे।
इसकी सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी वहां आ गए। पूनम के भाई महेश ने शव का पोस्टमार्टम कराकर सच्चाई का पता लगाने की मांग की। महेश ने बताया कि उसकी बड़ी बहन सुमन की शादी भी जॉनी के बड़े भाई राहुल के साथ की गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव लेकर चले गए। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि मायके वाले शव लेकर तहरीर दिए बिना ही चले गए। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।