फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women launched awareness campaign to prevent cyber fraud

Baghpat News: साइबर ठगी से बचाव के लिए महिलाओं ने शुरू किया जागरूकता अभियान

Sat, 27 Jun 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Women launched awareness campaign to prevent cyber fraud
- ब्लॉक से प्रशिक्षण लेकर गांव-गांव पहुंच रहीं समूह की महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ब्लॉक स्तर पर साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद समूह की महिलाएं अब गांव-गांव जाकर अन्य महिलाओं को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक कर रहीं हैं। अभियान के तहत वह घर-घर पहुंचकर ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए तरीकों की जानकारी देने के साथ ही उनसे बचाव और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के उपाय भी बता रही हैं।
आरती, सोनिया, मोनिका, सरिता समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से बचाना और उन्हें डिजिटल रूप से जागरूक बनाना है। प्रशिक्षण में मिली जानकारी के आधार पर वे फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने, संदिग्ध लिंक, बैंक अधिकारियों और सोशल मीडिया के जरिए होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दे रही हैं।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का उपाय है, इसलिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बताया कि महिलाएं भी जानकारी लेने में काफी रुचि ले रहीं हैं। वहीं खंड विकास अधिकारी सहेंद्र सिंह ने बताया कि हाल में बड़ौत ब्लॉक पर साइबर विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण देकर 30 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था। ताकि वे अन्य महिलाओं को जागरूक कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महिलाओं को साइबर ठगी के बचने के लिए जानकारी देने का काम किया जा रहा है। जानकारी के अभाव में महिलाओं को साइबर ठगों के जाल में फंसकर नुकसान उठाना पड़ता है। - दीपा


बड़ौत ब्लॉक पर समूह की महिलाओं को इसी उद्देश्य साइबर ठगी से बचने का प्रशिक्षण दिया गया था। ताकि अपने क्षेत्र व गांव में अन्य महिलाओं को ठगी से बचाव की जानकारी दी जा सकें। - पूनम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed