बहराइच: "आई एम सारी मम्मी-पापा, मेरा मोबाइल जरूर देखना", सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी
युवक ने लिखा है कि उसे इस दुनिया से जाने का दुख है और ‘आई एम सारी मम्मी-पापा’ कहते हुए माता-पिता से माफी मांगी है। नोट में उसने अपना मोबाइल फोन जरूर देखने की बात भी लिखी है। इसमें एक छात्र संगठन के पदाधिकारी पर दोस्ती में धोखा देने का आरोप भी लगाया गया है।
विस्तार
बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के ढ़पालीपुरवा मोहल्ले में किराये के कमरे में बुधवार देर शाम को 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान फखरपुर क्षेत्र के कुंडासर निवासी सचिन त्रिपाठी के रूप में हुई। वह एक निजी कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के पद पर कार्यरत था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मौके से मिले सुसाइड नोट में युवक ने मम्मी-पापा से माफी मांगने के साथ दोस्ती में धोखे का जिक्र किया है।
पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि उसे इस दुनिया से जाने का दुख है और ‘आई एम सारी मम्मी-पापा’ कहते हुए माता-पिता से माफी मांगी है। नोट में उसने अपना मोबाइल फोन जरूर देखने की बात भी लिखी है। इसमें एक छात्र संगठन के पदाधिकारी पर दोस्ती में धोखा देने का आरोप भी लगाया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेने के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.