सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Congress raised questions on the policies of the government

Bahraich News: कांग्रेस ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Congress raised questions on the policies of the government
जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहराइच। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश की जनता महंगाई व बेरोजगारी की मार झेल रही है। केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि कर रही है। इससे आम नागरिकों का जीवन कठिन हो गया है। दुग्ध उत्पादों समेत दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में भारी वृद्धि से मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति और अधिक संकटग्रस्त हो गई है। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस महासचिव हमजा शफीक, अनिल कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जीतेंद्र प्रताप सिंह, शेख जकारिया शेखू, मोहम्मद शाहनवाज, शाहिद जमील खान, इंदु गौतम, मुस्तकीम सलमानी, हसन इश्तियाक, अभिषेक गुप्ता, शादाब पहलवान, सादात अहमद समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed