सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The bodies of two brothers were taken out, and the village wept.

Bahraich News: दो सगे भाइयों की उठीं अर्थियां, रो पड़ा गांव

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The bodies of two brothers were taken out, and the village wept.
दो बेटों की मौत के सदमें से बेहोश हुए पिता को होश में लाने का प्रयास करते ग्रामीण।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। लखीमपुर हादसे में रामवचनपुरवा गांव के दो सगे भाइयों की जान चली गई। इनके शव गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। घर के दो जवान बेटों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरा गांव रो पड़ा। मां अपने बेटों के शवों से लिपटकर बार-बार बेहोश हो जा रही थी, पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। गांव का हर शख्स इस दर्दनाक मंजर को देखकर भीतर तक टूट गया।
Trending Videos


मुर्तिहा थाना के ग्राम मझरा के मजरा रामवचनपुरवा निवासी पवन राजभर और सोहन राजभर पिता संतोष राजभर की जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा थे। दोनों भाई चंडीगढ़ में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी कमाई से ही घर का चूल्हा जलता था और छोटे भाई की पढ़ाई चल रही थी। करीब छह महीने बाद दोनों भाई घर लौट रहे थे। परिवार को इंतजार था कि बेटों के आने से घर में फिर रौनक लौटेगी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सोमवार सुबह लखीमपुर में हुए हादसे में दोनों की जान चली गई। यह खबर गांव पहुंची तो सभी बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक संतोष राजभर के तीन बेटों में पवन सबसे बड़े और सोहन मंझले थे। दोनों ने कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी उठा ली थी। पिता मजदूरी कर किसी तरह घर चला रहे थे, लेकिन बेटों के कमाने के बाद परिवार की स्थिति सुधरने लगी थी। मां-बाप ने सपने देखे थे कि बेटे मेहनत कर परिवार को गरीबी से बाहर निकालेंगे, लेकिन एक पल में सबकुछ उजड़ गया। सोमवार दोपहर जब दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे तो मां अपने बेटों के शव देखकर बेसुध हो गई। पिता संतोष कभी बेटों के चेहरे को देखते तो कभी आसमान की ओर देखकर फूट-फूटकर रो पड़ते। दोनों भाइयों की अर्थियां उठीं तो अंतिम यात्रा में शामिल हर व्यक्ति की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed