{"_id":"6ad5109dac35f3118800d06e","slug":"increase-in-patients-with-fever-cough-and-breathing-difficulties-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-158858-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बुखार, खांसी और सांस के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बुखार, खांसी और सांस के बढ़े मरीज
विज्ञापन
रिसिया के नर्सिंगडीहा पीएचसी पर मरीज देखते चिकित्सक।
बहराइच। जिले में रविवार को विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। बदलते मौसम के चलते बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम और सांस फूलने की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद दवाएं दीं और मौसमी बीमारियों से बचाव की सलाह दी।
पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार खुटेहना, रामनगर खजुरी, पहलवारा, मुंडेरवा ठकुराइन और बभनियावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों में 142 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। इनमें 66 पुरुष, 35 महिलाएं और 41 बच्चे शामिल रहे। तीन किशोरियों को एचपीवी का टीका भी लगाया गया।
बीपीएम अनुपम शुक्ल ने खुनौरा, पहलवारा और रामनगर खजुरी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और आवश्यक सुझाव दिए। रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा में डॉ. शुएब ने 20 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। इस दौरान फार्मासिस्ट अनवर, एलटी मनीष और रितेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 38 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने पेट दर्द, सर्दी-जुकाम, खांसी और खुजली से पीड़ित महिलाओं व बच्चों का उपचार किया। बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे मेले में 36 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें निशुल्क दवाएं देने के साथ चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।