{"_id":"6ad194ac644a2478fc05906e","slug":"leopard-trapped-in-a-cage-at-katarniaghat-in-bahraich-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: कतर्नियाघाट में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस; बच्चे को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: कतर्नियाघाट में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस; बच्चे को उतारा था मौत के घाट
Fri, 16 Oct 2026 08:36 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:36 AM IST
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच के बिछिया बहराइच कतर्नियाघाट वन्य प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत पिछले माह 7 सितंबर 2026 को आनंद नगर बड़खड़िया निवासी राजवीर पुत्र राजू की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल था और ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गांव के पास पिंजरा लगाया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसी बीच तेन्दुए ने कई मवेशीयों को शिकार भी कर रहा था। जिससे ग्रामीण काफी दहशत मे थे।
विज्ञापन
सूचना पर रेंजर आशीष गौड़ के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर मयंक पांडे, वन दरोगा राधेश्याम, वन रक्षक कौशल किशोर व अन्य टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेंज कार्यालय लाया गया।
रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि डीएफओ के आदेश के बाद स्वास्थ्य परीक्षण कराकर तय किया जाएगा कि तेंदुए को कहां छोड़ा जाएगा।