विशेश्वरगंज। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को यूथ एक्सपो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईआरएस अधिकारी प्रिंस बाबू मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं अनुराग द्विवेदी (93.5 प्रतिशत), प्रणव पांडेय (90.34 प्रतिशत), सौम्या द्विवेदी (88.16 प्रतिशत), रुद्र प्रताप शुक्ल (86.5 प्रतिशत), अन्नू मौर्या (86 प्रतिशत) एवं लक्ष्मी द्विवेदी (85 प्रतिशत) को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ के रवि मोहन शुक्ल ने किया। इस दौरान बीपीजेएसएम महाविद्यालय के प्राचार्य राज कुमार शुक्ल, एसएनएसएसएस के प्रबंधक शरद शुक्ल, एनएसजेए विद्यालय के प्रबंधक शैलेंद्र सिंह, गायत्री परिवार के सियाराम जायसवाल एवं वेद प्रकाश द्विवेदी, युवा प्रकोष्ठ के प्रेम चंद तिवारी तथा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक वीरेंद्र बहादुर द्विवेदी ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम में संचालक विकास शुक्ल सहित उदय मिश्र, विशाल मौर्य, सचिन मिश्र, आनंद श्रीवास्तव, अंकुर शुक्ल, सुधीर शुक्ल, सुभाष प्रजापति समेत बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कमेंट
कमेंट X