सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three killed, six injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में तीन की मौत, छह घायल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three killed, six injured in road accidents
ग्रामीण की मौत के बाद जांच करती पुलिस व जमा लोग। - फोटो : ग्रामीण की मौत के बाद जांच करती पुलिस व जमा लोग।
विज्ञापन
बहराइच। जिले के विभिन्न स्थानों पर सोमवार रात व मंगलवार को हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, जबकि घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Trending Videos


पयागपुर के झाला तरहर निवासी कुसुम (35) मंगलवार शाम अपने देवर बबलू के साथ बाइक से दवा लेने भूपगंज बाजार आई थीं। दवा लेने के बाद घर लौटते समय विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उन्हें टक्कर लग गई। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पयागपुर पहुंचे। वहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फखरपुर विकास खंड के जनकपुर निवासी नकछेद (65) सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में बहराइच आए हुए थे। देर शाम एक वाहन से वह फखरपुर चौराहा पहुंचे। वहां से पैदल घर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इसी तरह, मिहींपुरवा के हंसुलिया निवासी मोतीलाल (45) मंगलवार सुबह अपने घर से मजदूरी करने निकले थे। घर से थोड़ी ही दूरी पर वह अपनी साइकिल खड़ी कर कुछ सामान खरीदने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से उन्हें टक्कर लग गई। स्थानीय लोग उन्हें लेकर सीएचसी मोतीपुर पहुंचे। सीएचसी में उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर, जरवलरोड में सोमवार की देर शाम दो कार आमने-सामने टकरा गईं। इससे दोनों में सवार दो महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी मुस्तफाबाद भिजवाया। घायलों में लखनऊ के चारबाग निवासी निरंजन सिंह (36), रिसिया निवासी गुड्डू (25), रहमान नगर निवासी नूरजहां (30), शहजादी (16), पप्पू (25), मिहींपुरवा निवासी विजयराज साहनी (52) शामिल रहे। सभी घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद निरंजन, गुड्डू, नूरजहां व पप्पू की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed