सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mission in limbo, tanks become showpieces

Bahraich News: अधर में मिशन, टंकियां बनीं शोपीस

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mission in limbo, tanks become showpieces
तेजवापुर के विजौवापुर गांव में निर्माणाधीन पानी टंकी।
विज्ञापन
बहराइच। गांवों में पाइप लाइन से शुद्ध जल पहुंचाने का मिशन अधूरा है। छह साल पहले 2019 में शुरू हुई इस परियोजना के तहत जिले में कुल 761 पानी की टंकियां बनाने का प्रस्ताव था। इनमें से 599 टंकियां पीएनसी ग्रुप और 162 टंकियां वीपीएल कंपनी के जिम्मे थी, लेकिन अभी तक सिर्फ 36 टंकियों से ही पानी की सप्लाई शुरू हो सकी है।
Trending Videos


छह साल बीत जाने के बाद भी अधिकांश टंकियों का निर्माण अधूरा है। कई टंकियां बन तो गई हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कुछ टंकियों में दरारें आ चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों का स्वच्छ पानी का सपना टूटता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जल निगम सूरज वर्मा का कहना है कि बहराइच में अब तक 3,41,866 घरों में पेयजल कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। कुल 362 योजनाओं की आईडी बनाई जा चुकी है, और 36 राजस्व ग्रामों का जल सेवा आंकलन कार्य पूरा हुआ है। 36 टंकियों से ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जो टंकियां निर्माणाधीन हैं, उनका कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विकास भवन में एक काल सेंटर भी स्थापित किया गया है, जो जल मिशन डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों से वास्तविक स्थिति का मिलान करेगा और किसी भी भिन्नता को समय रहते निस्तारित किया जाएगा।
तीन वर्षों से अधूरा पड़ा पानी टंकी का निर्माण
तेजवापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत विजौवापुर में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पानी की टंकी का निर्माण कार्य लगभग तीन वर्षों से चल रहा है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। यह सिर्फ बानगी भर है। इसी तरह जिले के अन्य ग्राम पंचायतों में हर घर नल योजना सुस्ती की भेंट चढ़ गई है। ग्रामीण मंगल, भरोसे, ठेकेदार, हनुमानदीन और होली ने बताया कि टंकियां सिर्फ शोपीस बन गई हैं और उन्हें रोज़मर्रा के जीवन में पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

जल जीवन मिशन
प्रस्तावित टंकियां: 761
पूर्ण रूप से सप्लाई देने वाली टंकियां: 36
घरों में पेयजल कनेक्शन: 3,41,866
तैयार टंकियों की संख्या: 362
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed