{"_id":"6ac7e910836c4202a00ad8f7","slug":"nhm-contractual-workers-stage-work-boycott-services-affected-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-158187-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एनएचएम संविदाकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एनएचएम संविदाकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन
पयागपुर में प्रदर्शन कर अधिकारी को ज्ञापन सौँपतीं आशा कार्यकर्ता।
बहराइच। नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को जिलेभर में कार्य बहिष्कार किया। इसमें आशा और आशा संगिनी के शामिल होने से टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, आयुष्मान गोल्डन कार्ड और गृह भ्रमण समेत कई कार्य प्रभावित हुए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
कार्य बहिष्कार का असर जिले के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दिखाई दिया। ओपीडी संचालित रही, लेकिन टीकाकरण समेत अन्य सेवाओं के काउंटरों पर कर्मचारियों की कमी रही। चरदा, पयागपुर और रिसिया सीएचसी में भी कई स्वास्थ्य संबंधी कार्य प्रभावित हुए। हालांकि, संबंधित सीएचसी अधीक्षकों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका अधिक असर नहीं पड़ने की बात कही।
चरदा में सीएचसी पर धरना
चरदा। एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सीएचसी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग उठाई। प्रदर्शन में डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. सुरेश गुप्ता, डॉ. रजनी गुप्ता, डॉ. सरवर अली, वकील अहमद, नर्स रुचि सिंह समेत दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे। आशाओं के कार्य बहिष्कार से टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, आयुष्मान कार्ड और गृह भ्रमण प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विधायक को सौंपा ज्ञापन
पयागपुर। आशा एवं आशा संगिनी ने छह सूत्री मांगों को लेकर विधायक सुभाष त्रिपाठी और सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा। आशा वेलफेयर सोसायटी की जिलाध्यक्ष दीप्ति पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
रिसिया में मांगों के बोर्ड लेकर प्रदर्शन
रिसिया। सीएचसी पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने हाथों में मांगों के बोर्ड लेकर प्रदर्शन किया। नेतृत्व एनएचएम बहराइच के अध्यक्ष डॉ. जुबेर खान और महामंत्री डॉ. प्रभात ने किया। कर्मचारियों ने नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग दोहराई।
ये सेवाएं रहीं प्रभावित
टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, आयुष्मान गोल्डन कार्ड से जुड़े कार्य, आशाओं का गृह भ्रमण, सीएचसी पर विभिन्न काउंटरों की सेवाएं।