{"_id":"69b30986a55a56f844045a7a","slug":"pradhan-and-anganwadi-workers-will-go-to-delhi-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-145721-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दिल्ली जाएंगी प्रधान व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दिल्ली जाएंगी प्रधान व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन
बहादुर चक की ग्राम प्रधान किरन कुमारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी देवी।
- फोटो : बहादुर चक की ग्राम प्रधान किरन कुमारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी देवी।
विज्ञापन
बहराइच/धरसवा। ग्राम पंचायत बहादुर चक की ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को केंद्र सरकार ने नई दिल्ली बुलाया है। वहां दो अप्रैल को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सुपोषित ग्राम पंचायत अभिनंदन समारोह में इन्हें सम्मानित किया जाएगा। समारोह में एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी चित्तौरा आनंद पाल चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा 26 दिसंबर 2024 को सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। इस धनराशि का उपयोग बाल विकास परियोजना के संचालन में करना है।विभाग की ओर से इसके लिए ग्राम प्रधान किरन कुमारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी देवी को चयनित किया गया है। इनका चयन उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में 109 ग्राम पंचायतों के साथ किया गया है।
विभाग की मंत्री होंगी समारोह की मुख्य अतिथि
डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार अन्नपूर्णा देवी होंगी। समारोह में पूरे देश से चयनित ग्राम पंचायतों की पंचायत प्रतिनिधि तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगी।
Trending Videos