सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rakesh Tikait lashed out at India-US trade deal saying government was hell-bent on ruining farmers

किसान हुंकार महापंचायत: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भड़के राकेश टिकैत, बोले-किसानों को बर्बाद करने पर तुली सरकार

अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

किसान हुंकार महापंचायत में राकेश टिकैत ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Rakesh Tikait lashed out at India-US trade deal saying government was hell-bent on ruining farmers
किसान हुंकार महापंचायत में राकेश टिकैत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बहराइच में बुधवार को दरगाह इलाका स्थित गल्लामंडी परिसर में भारतीय किसान यूनियन की किसान हुंकार महापंचायत का आयोजन हुआ। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत भी शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। 

Trending Videos


उन्होंने कहा कि भारत व अमेरिका के बीच व्यापार समझौते से देश में सब्सिडी और बिना टैरिफ के आने वाले समानों से देश के किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसलिए, इसे रोकने के लिए बड़ा आंदोलन करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन भागवत ने बयान 'हिंदुओं को तीन बच्चे करने चाहिए' पर टिकैत ने कहा कि हम तो जनसंख्या नियंत्रण बिल की मांग करते हैं। हम लोगों को एक बच्चे की ओर आना होगा, वरना आने वाले समय में स्थिति काफी खराब होगी। लेकिन, इन लोगों को जनसंख्या बढ़ाने में ही फायदा नजर आ रहा है। 

उन्होंने आगे कहा कि ये सरकार सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करती है। आज के समय में पड़ोसी देशों से हमारे संबंध खराब हो चुके हैं। किसान नौजवान सभी परेशान हैं। ये लोग स्कूल न खोलकर सिर्फ शराब की दुकानें खोल रहे हैं। 

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम कुमार वर्मा, पयागपुर के पूर्व विधायक व सपा नेता मुकेश श्रीवास्तव, किसान नेता चंद्रशेखर सिंह आजाद, श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष अजीत चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed