फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smuggler arrested at Indo-Nepal border in Bahraich smack worth one crore recovered

बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर एक तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की स्मैक बरामद; पुलिस-एसएसबी ने की संयुक्त कार्रवाई

Fri, 28 Aug 2026 02:46 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 28 Aug 2026 02:46 PM IST
सार

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से एक करोड़ की स्मैक बरामद हुई है। पुलिस-एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई में इसे पकड़ा है। टीम अब तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Smuggler arrested at Indo-Nepal border in Bahraich smack worth one crore recovered
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी में बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से 155 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी के पास से एक मोबाइल और मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस अब स्मैक के स्रोत और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र कुमार मिश्र के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 8:55 बजे पुलिस और 42वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 651/11 से करीब एक किलोमीटर पूर्व रामगांव थाना क्षेत्र के सुभानपुर पुरवा टेपरहा निवासी जावेद खां संदिग्ध हालत में दिखाई दिया।
विज्ञापन


टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 155 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा एक ओप्पो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी मिली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुई रिपोर्ट

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रुपईडीहा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इसकी जानकारी जुटा रही है। साथ ही तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed