सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The speed of vehicles slowed down due to the storm

Bahraich News: आंधी से थमी वाहनों की रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 14 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The speed of vehicles slowed down due to the storm
विज्ञापन
बहराइच। जिले में बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। आंधी ने कुछ देर के लिए जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। धूल भरी आंधी चलने से सड़कों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई और वाहनों की रफ्तार थम गई। बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग खुद को सुरक्षित करने के लिए दुकान और घरों की ओर भागते नजर आए।
Trending Videos




तेज हवा के चलते कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बाइक सवारों और राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल थे, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। करीब दो घंटे तक तेज हवा और खराब मौसम का असर बना रहा। हालांकि बाद में मौसम साफ होने और धूप निकलने से स्थिति सामान्य हुई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली। लंबे समय बाद चली ठंडी हवा से लोगों ने राहत महसूस की। अचानक बदले मौसम ने लोगों को हैरान भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed