सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   10 huts burnt, village shaken by cylinder blast, teenage girl burnt

Ballia News: 10 झोपड़ियां जलीं, सिलिंडर ब्लास्ट से थर्राया गांव, किशोरी झुलसी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
10 huts burnt, village shaken by cylinder blast, teenage girl burnt
विज्ञापन
दुबहर। सदर कोतवाली थाना अंतर्गत शिवपुर दियर नंबर पांडेय डेरा गांव में शुक्रवार की रात आग लगने से 10 झोपड़ियां जल गईं।
Trending Videos

नकदी, आभूषण व गृहस्थी का सामान जल गया। 13 वर्षीय किशोरी झुलस गई। झोपड़ी के अंदर रखे दो गैस सिलिंडर फट गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जोगिंदर गोंड के परिजन रात में खाना खाकर सो गए। रात के समय झोपड़ी में आग लग गई। घर के लोग किसी तरह से बाहर निकले और शोर मचाने लगे।
आग से झोपड़ी में सो रही जोगिंदर गोंड की 13 वर्षीय पुत्री अंबिका झुलस गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। आग आसपास की झोपड़ियों तक फैल गई। रामायण गोंड, वीरेंद्र गोंड, भरत गोंड, संतोष गोंड, वकील पासवान, पुष्पा देवी और दंगल पासवान की झोपड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए सबमर्सिबल से पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब तक दमकल की गाड़ी पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। शिवपुर दियर पुलिस चौकी प्रभारी शिवचंद यादव मौके पर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed