{"_id":"69d79f62a6408462a9045896","slug":"video-various-events-held-on-martyrdom-anniversary-of-immortal-son-mangal-pandey-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर सपूत मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर हुए विविध आयोजन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर सपूत मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर हुए विविध आयोजन, VIDEO
नगर से सटे नगवा गांव में जन्मे 1857 स्वतंत्रता संग्राम के नायक अमर शहीद मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर बुधवार को देर शाम विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम का आयोजन सदर विधायक और प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह संयोजकत्व में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित किया। अमर शहीद के 169वें बलिदान दिवस पर अतिथियों ने उन्हें 169 किलो का माला पहनाकर नमन किया। मुख्य अतिथि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति बलिया के जवहीं निवासी प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी व भोजपुरी कलाकार एवं सांसद मनोज तिवारी, कलाकार आर्यन बाबू और उपस्थिति लोगों ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। पूरा माहौल देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजता रहा। मुख्य अतिथि ने कहा कि बलिया से जुड़ाव तो बचपन से है, लेकिन आज इस कार्यक्रम में आमंत्रित कर धन्य कर दिया। मंगल पांडेय के जीवन और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। परिवहन मंत्री ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडेय के नाम पर एक ट्रिपल आईटी बनवाने की घोषणा की। इस पर कुलपति ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि 19 जुलाई 1827 को बलिया के नगवा में जन्मे मंगल पांडेय ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में रहते हुए अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका था। 29 मार्च 1857 को बैरकपुर में अंग्रेज अधिकारी पर गोली चलाने की घटना ने पूरे देश में क्रांति की चिंगारी भड़का दी थी। 8 अप्रैल 1857 को उन्हें फांसी दे दी गई, लेकिन उनका बलिदान भारत की आजादी की नींव बन गया।
अमर शहीद को भारत रत्न देने की भी मांग परिवहन मंत्री ने की जिस पर सांसद मनोज तिवारी ने भावुक अंदाज में कहा कि “मंगल पांडेय जैसे महानायक भारत रत्न से भी ऊपर हैं। अगर उन्हें यह सम्मान नहीं मिलेगा तो फिर किसे मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह वही धरती है जहां से अंग्रेजी शासन की जड़ें हिल गई थीं। ऐसे कार्य समाज को प्रेरणा देते हैं। बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा, राबर्ट्सगंज से भूपेश चौबे व बांदा के विधायक प्रकाश द्विवेदी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की प्रशंसा की। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कहा कि अमर शहीद के इस कार्यक्रम को अगले वर्ष और भी भव्य रूप दिया जाएगा। मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान दर्जनों पूर्व सैनिकों व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सुनीता श्रीवास्तव, सोनी तिवारी, पूना सिंह, मृत्युंजय तिवारी, विवेक पाठक, चंद्रप्रकाश पाठक, सुशील पाठक, सुनील सिंह, शशिकांत सिंह, गुड्डू पांडेय, विनोद पासवान, संजय यादव, रामनारायण बिंद, अंजनी पांडेय, दीपक पासवान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।