फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   31 crore rupees will be spent to get rid of dilapidated wires and poles, the electricity department has sent a proposal.

Ballia News: 31 करोड़ में जर्जर तार व खंभों से अब मिलेगी मुक्ति, बिजली विभाग ने भेजा प्रस्ताव

Mon, 03 Aug 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
31 crore rupees will be spent to get rid of dilapidated wires and poles, the electricity department has sent a proposal.
बलिया। जिले में टूटकर गिर रहे जर्जर तारों व खंभों को जल्द दी बदला जाएगा। इसके लिए बिजली विभाग ने 31 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इस योजना में जिले के चार विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत जर्जर तार व खंभों को बदला जाएगा।
विज्ञापन

जर्जर तारों के टूट कर गिरने से जिले में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले साल भी 20 करोड़ की लागत से जर्जर तार व खंभों को बदले गए थे। उसके बाद भी घटनाओं से मुक्ति नहीं मिल सकी है। जिले में विद्युत सप्लाई के लिए जो पोल व तार लगाए हैं उनके अधिकांश काफी पुराने है। शहर के विशुनीपुर, जापलिनगंज, बहादुरपुर, जीराबस्ती नई बस्ती, जगदीशपुर, मालगोदाम, बहेरी, उमरगंज, सिविल लाइन, काजीपुरा आदि मोहल्लों में जर्जर तार अभी भी है। इससे अब निजात मिलने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन


---------
तार व खंभे बदलने में हुए खर्च---

2025-26 में हुए कार्य--20 करोड़

2026-27 में प्रस्तावित कार्य--31.10 करोड़

------
विद्युत वितरण खंडवार प्रस्ताव--

विद्युत वितरण खंड रसड़ा----7.60 करोड़
विद्युत वितरण खंड नगर---11.61 करोड़

विद्युत वितरण खंड बांसडीह--6.31 करोड़
विद्युत वितरण खंड बैरिया--5.57 करोड़

-------
वर्जन---

जर्जर तार व खंभों को बदलने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है। धनराशि प्राप्त होते ही जर्जर तार व खंभों को बदला जाएगा। फिलहाल जनता से मिली शिकायतों के आधार पर बदलने का कार्य किया जा रहा है। लाइनमैनों को भी चिह्नित कर जर्जर तारों को बदलवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इं. ऋषिकेष यादव, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed