सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   448 school adepts, school principals honored

Ballia News: 448 विद्यालय निपुण, विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को किया सम्मानित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
448 school adepts, school principals honored
विज्ञापन
बलिया । निपुण भारत मिशन के तहत डीएलएड प्रशिक्षार्थियों की ओर से किए आकलन के बाद लक्ष्य प्राप्त करने वाले परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बुधवार को निपुण सम्मान से नवाजा गया। 448 विद्यालय निपुण घोषित किए गए हैं।
Trending Videos

शहर के गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए तकनीक का सहारा लेना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों को प्रिंट रिच सामग्री से सुसज्जित किया गया है। साथ ही, निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से बच्चों का सतत आकलन और दीक्षा एप्लीकेशन के जरिये गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने अन्य विद्यालयों को भी जल्द से जल्द निपुण श्रेणी में आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने विभाग की प्रगति रिपोर्ट साझा की। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक बच्चे के अभिभावक के खाते में यूनिफॉर्म, बैग, जूते-मोजे और स्वेटर के लिए 1200 रुपये भेजे जा रहे हैं। इससे बच्चों की शिक्षा में आने वाली आर्थिक बाधाएं दूर हुई हैं। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को अनुदेशक बम बहादुर की ओर से बनाया गया उनका चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राज्य संदर्भ दाता समूह के सदस्य आशुतोष कुमार सिंह तोमर, संतोष तिवारी, चित्रलेखा सिंह और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह व मंत्री डॉ. राजेश पांडेय ने सक्रिय प्रतिभाग किया।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed