बलिया। विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में विकास भवन के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न ब्लॉकों की 80 ग्राम पंचायतों को टीवी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया। संबंधित ग्राम प्रधानों को गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्षय रोग है। जिसको हम सभी को स्वीकार करते हुए इसके खिलाफ एक जबरदस्त मुहिम छेड़नी पड़ेगी।
इस मौके पर एनएचएम के कार्यक्रम प्रबंधक राजशेखर ने सभी कार्यकर्ताओं व अधिकारियों से टीबी को जड़ से मिटाने की अपील की। इस अवसर पर जिला समन्वयक आशीष सिंह, अनुराग पांडेय, अभिषेक मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, गुंजन कुमार, अभिषेक सिंह एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।