सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man became a constable in the RPF using his brother's certificate, and an investigation has begun.

Ballia News: भाई के सर्टिफिकेट पर आरपीएफ में सिपाही बना युवक, शुरू हुई जांच

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A young man became a constable in the RPF using his brother's certificate, and an investigation has begun.
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अपने बड़े भाई के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का उपयोग कर रेलवे सुरक्षा बल में सिपाही बन गया। 10 वर्षों से नौकरी कर रहा है।
Trending Videos

पुलिस अधीक्षक को मिली एक गोपनीय शिकायत के बाद अब इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
शिकायती पत्र के अनुसार गांव का निवासी एक युवक रेलवे के धनबाद (झारखंड) मंडल में आरपीएफ सिपाही है। आरोप है कि युवक खुद किसी आपराधिक मुकदमे में वांछित था। इसके कारण उसने अपनी पहचान छिपाई और बड़े भाई के दस्तावेजों के आधार पर 2014 में भर्ती हो गया । गोपनीय शिकायत में दावा किया गया है कि आरोपी ने पुलिस और विभाग की आंखों में धूल झोंककर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि एसपी को प्राप्त गोपनीय पत्र के आधार पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed