सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four people including the aunt and father of the main accused were arrested.

Ballia News: मुख्य आरोपी की बुआ, पिता सहित चार लोग गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Four people including the aunt and father of the main accused were arrested.
विज्ञापन
इंदरपुर/नगरा : नगरा थाना क्षेत्र के हसनपुर उर्फ बछईपुर छोटकापुरा में पत्नी और सास की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की बुआ, पिता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर हत्या, डीपी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
Trending Videos

गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी आरोपी अमित गुप्ता ने शनिवार की रात अपने ससुराल बछईपुर पहुंच कर अपनी पत्नी प्रीति व सास सुशीला देवी की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी थी। ससुर अंतू गुप्ता व ढाई वर्ष के बेटे अभि को भी घायल कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला था। आजमगढ़ के डीआईजी व पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की थी। थाना प्रभारी नगरा संजय मिश्र ने बताया कि सलेमपुर चट्टी से दहेज एक्ट के मामले में मुख्य आरोपी अमित कुमार गुप्ता की बुआ राधिका देवी पत्नी तारकेश्वर गुप्ता निवासी इंग्लिशिया थाना गड़वार को गिरफ्तार किया है। मलप तिराहा से मुख्य आरोपी के पिता राजकुमार गुप्ता, भाई मुकेश कुमार गुप्ता और मां आशा देवी को गिरफ्तार किया गया। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी अमित गुप्ता पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed