फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Allegation man condition deteriorated after police beating leading to death during treatment in ballia

UP: पुलिस की पिटाई से भाई की बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान मौत का आरोप; अफसर बोले- दमा का मरीज था

Sun, 12 Jul 2026 12:46 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 12 Jul 2026 12:46 AM IST
सार

Ballia News: बलिया में एक युवक के परिजनों ने पुलिस पिटाई से उसकी हालत बिगड़ने और इलाज के दौरान मौत होने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक दमा का मरीज था। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Allegation man condition deteriorated after police beating leading to death during treatment in ballia
कामजी गोड़ की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: बलिया थाना क्षेत्र के गायघाट लाल टोला निवासी कामजी गोड़ की वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई रमाशंकर गोड़ ने आरोप लगाया है कि रेवती पुलिस की पिटाई से कामजी गोड़ की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है। वहीं, पुलिस दमा के मरीज होने के कारण मौत का कारण बता रहे हैं।

विज्ञापन




गायघाट लाल टोला निवासी श्यामजी तथा रामजी का आरोप है कि पुलिस ने थाने में कामजी की निर्दयतापूर्वक पिटाई करने से पैर, पीठ, चेहरे पर स्पष्ट चोट के निशान थे। पिटाई से हालत बिगड़ने पर उसे घर से कुछ दूरी पर स्थित ठगनी माई के मठिया पर छोड़कर चले गए। वहां खेल रहे बच्चों द्वारा कामजी के होने की सूचना मिलने के पश्चात परिजन उन्हें घर लेकर आए तथा दो दिन उनका उपचार निजी चिकित्सक से कराया। 
विज्ञापन


स्थिति में सुधार नहीं होने पर 10 जुलाई को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी को रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद घर पर शव पहुंचा तो परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Allegation man condition deteriorated after police beating leading to death during treatment in ballia
परिवार के लोग शव को ले जाते हुए। - फोटो : संवाद

परिजन से मिलेगी शिकायत तो होगी विधिक कार्रवाई
इस संबंध में सीओ बैरिया आलोक गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को विशाल गोड़ और सूरज रजक के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें सूरज रजक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूरज ने पुलिस को तहरीर देकर विशाल गोड़ समेत एक अन्य युवक पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसी मामले में पुलिस विशाल की तलाश कर रही थी। पूछताछ के लिए विशाल गोड़ के पिता कामजी गोड़ को थाने लाया गया था। 

पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें गांव के ही मनीष यादव के साथ सकुशल भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टि के लिए थाना परिसर की सीसीटीवी फुटेज तथा सुपुर्दगी का फोटो और वीडियो भी उपलब्ध है। सीओ ने बताया कि यदि परिजनों की ओर से कोई प्रार्थना पत्र दिया जाता है तो मामले की नियमानुसार जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed