Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Allegations of collecting 23 lakhs under pretext of recruiting 22 staff nurses in ballia

यूपी: निलंबित स्टाफ नर्सों की बहाली का सौदा, बलिया में 22 स्टाफ नर्सों से 23 लाख रुपये वसूलने का आरोप

Tue, 17 Nov 2026 01:12 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 01:12 PM IST
सार

बलिया जिले में निलंबित 22 स्टाफ नर्सों की बहाली के लिए 23 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। स्वास्थ्य विभाग के लिपिक दयाशंकर वर्मा उर्फ दया बाबू पर वसूली का आरोप लगा है। इससे विभाग में हलचल मच गई है।

विज्ञापन
Allegations of collecting 23 lakhs under pretext of recruiting 22 staff nurses in ballia
नर्स - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बलिया में स्वास्थ्य विभाग में निलंबित स्टाफ नर्सों की बहाली कराने के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आने से विभाग में हलचल मच गई है। विभाग के वरिष्ठ लिपिक दयाशंकर वर्मा उर्फ दया बाबू पर 22 स्टाफ नर्सों से करीब 23 लाख रुपये लेने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


इस संबंध में एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। लखनऊ निवासी शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी तक रकम पहुंचाने और निलंबन समाप्त कराने का भरोसा देकर यह धनराशि ली गई थी। एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद न तो कर्मचारियों की बहाली हुई और न ही कथित तौर पर ली गई रकम वापस की गई।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, कर्मचारियों से अलग-अलग किस्तों में रुपये लिए गए। लखनऊ के एक होटल में पांच लाख रुपये देने का दावा किया गया है, जबकि करीब 15 लाख रुपये दया बाबू की गाड़ी में मौजूद उनके एक कर्मचारी को सौंपने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शिकायत में उक्त कर्मचारी के खाना बनाने का काम करने का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी से पांच लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इस तरह कुल 22 कर्मचारियों से करीब 23 लाख रुपये वसूले गए।

आरोप है कि रकम लेने के दौरान कर्मचारियों को सीएमओ से बातचीत कर उनका निलंबन समाप्त कराने का आश्वासन दिया गया था। निर्धारित समय में काम नहीं होने पर जब कर्मचारियों ने अपनी रकम वापस मांगी तो कथित तौर पर टालमटोल की जाने लगी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि दयाशंकर वर्मा अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते हैं और रकम लेने के बाद संबंधित नंबर बंद कर दिए जाते हैं या बदल दिए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें; अपराध के हॉटस्पॉट में बदमाशों का ट्रेंड: घंटे भर में घर खंगालते हैं, 30 मिनट में टप्पेबाजी; सामने आई रणनीति

इस मामले का एक और पहलू यह है कि वरिष्ठ लिपिक दयाशंकर वर्मा नवंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में शिकायतकर्ताओं को आशंका है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी रकम वापस मिलना मुश्किल हो सकता है।

आरोपों को लिपिक ने बताया साजिश, वीडियो को एआई से तैयार करने का दावा
वरिष्ठ लिपिक दयाशंकर वर्मा ने स्टाफ नर्सों की बहाली के नाम पर रुपये लेने के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि एआई की मदद से वीडियो तैयार कर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि उनके द्वारा 15 फर्जी स्टाफ नर्सों के खिलाफ सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी मामले को लेकर विभाग में उस समय तैनात रहे कुछ लिपिक उनसे नाराज हैं। 

दयाशंकर वर्मा ने बताया कि उन पर काफी दबाव बनाया गया, लेकिन उनके द्वारा संबंधित लोगों के पक्ष में रिपोर्ट नहीं देने के कारण कुछ कर्मचारी नाराज हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके रहते और सीएमओ के स्तर से काम नहीं होने से नाराज कुछ बाबू मनगढ़ंत आरोप लगाकर षड्यंत्र रच रहे हैं।

सीएम बोले
फर्जी नियुक्तियों के मामले में कार्रवाई उनके कार्यकाल से पहले की है। यह प्रकरण हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में हेल्थ एडी से नियुक्तियों की जानकारी मांगकर पिछले माह अदालत को फर्जी नियुक्तियों के संबंध में पत्र भेजा गया है। एक वीडियो में लिपिक पर रुपये लेने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में कोई स्वास्थ्यकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -डॉक्टर अभय नारायण राय, सीएमओ बलिया 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed