फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Belthara Road station inspected, instructions given to improve passenger amenities

Ballia News: बेल्थरा रोड स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Tue, 04 Aug 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Belthara Road station inspected, instructions given to improve passenger amenities
बलिया। वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने सोमवार को मऊ–सलेमपुर–बरहज रेलखंड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने किरिहरापुर–बेल्थरा रोड के मध्य स्थित समपार संख्या 21सी, बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर संरक्षा, यात्री सुविधाओं एवं रेलकर्मियों के आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
वाराणसी के मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक हिमांशु राव ने बताया कि डीआरएम ने सबसे पहले समपार संख्या 21सी पर संरक्षा व्यवस्था, संचार प्रणाली, अनुरक्षण, साफ-सफाई तथा आपातकालीन संचालन की जांच की।
विज्ञापन

इसके बाद डीआरएम ने बेल्थरा रोड स्टेशन पर स्टेशन पैनल, प्लेटफॉर्म, पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी), दिव्यांग रैंप और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या दो एवं तीन पर निर्माणाधीन हाई लेवल प्लेटफॉर्म का मापन कराया तथा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही खराब वाटर कूलर हटाने, पुराने पीआरएस/यूटीएस कार्यालय को नए भवन में स्थानांतरित करने, जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने, पार्किंग में पाथवे निर्माण तथा पे-एंड-यूज शौचालय जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed