{"_id":"6a70f09d613c7214b20324ff","slug":"devotees-performed-the-abhishek-of-baba-ballia-news-c-190-1-bal1002-170101-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भक्तों ने बाबा का किया अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भक्तों ने बाबा का किया अभिषेक
विज्ञापन
सावन माह के पहले सोमवार को छितौनी गांव स्थित छितेश्वरनाथ मंदिर परिसर में जलाभिषेक करने के लिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सावन के पवित्र मास में पहले सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान बम भोलेनाथ के जयघोष से महर्षि भृगु की धरती बम-बम हो गई। बाबा बालेश्वर नाथ के मंदिर में सुबह चार बजे से ही महिला व पुरुष की लंबी कतार लग गई।
दोपहर बाद तक बाबा के दर्शन के लिए कतार लगी है। इस दौरान लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन व पूजन किया। इसके अलावा छितौनी छितेश्वर नाथ मंदिर में भी सुबह से लोग दर्शन के लिए पहुंचने लगे। असेगा शोकहरण नाथ, कामेश्वर धाम, देवकली विमलेश्वरनाथ, बालखंडी नाथ समेत अन्य मंदिरों पर श्रद्धा की भक्ति दिखी। लगभग दो हजार से अधिक कांवड़ियों ने गंगा से जल लाकर बाबा का जलाभिषेक किया। बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर की सुरक्षा में कोतवाल प्रवीण सिंह दल-बल के साथ सुरक्षा में लगे रहे।
चिलकहर में कुकुरहा स्थित बाबा तिलेश्वर नाथ शिव मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में दिनभर पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। बांसडीह कस्बे के भुट्टेश्वरनाथ मंदिर, रघुवेश्वर नाथ मंदिर, अवनीनाथ मंदिर, सैदनाथ मंदिर, कचहरी स्थित शिव मंदिर,आदि प्रमुख मंदिरों पर पूजा अर्चना विधि विधान से की गई।
विज्ञापन
रतसर कस्बा क्षेत्र के प्राचीन धनेश्वर नाथ शिव मंदिर, धनौती भुवनेश्वर महादेव मंदिर, बीका भगत शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
बैरिया में द्वाबा क्षेत्र शिवमय हो उठा। रानीगंज स्थित बाबा फुलेस्वर नाथ के जलाभिषेक के लिए सैकड़ो श्रद्धालु कतार में खड़े नजर आए। बाबा पशुपति नाथ धाम शुभनथही में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। खपड़िया बाबा आश्रम संकीर्तन नगर में भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। इस तरह से अन्य मंदिरों में भारी भीड़ रही।
नरही में कोटवा नारायणपुर गांव में स्थित बाबा मुक्ति नाथ मंदिर पर अल सुबह ही शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे पहले श्रद्धालु गंगा नदी के नागा घाट पर गंगा स्नान करने के बाद गंगा जल लेकर हर हर महादेव के नारों के साथ बाबा मुक्ति नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया यहां गाजीपुर जिले से भी श्रद्धालु पहुंचे थे।
रसड़ा के ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल लखनेश्वरडीह किला स्थित बाबा लखनेश्वर महादेव मंदिर पर अर्धरात्रि से ही श्रद्धालु पहुंच गए। गड़वार के जनऊपुर, त्रिकालपुर,चांदपुर, नारायनापाली आदि गांवों में स्थित शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने पूजन किया।