सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Garbage being dumped in the open in the city's posh colonies

Ballia News: शहर के पॉश कॉलोनियों में खुले में फेंका जा रहा कूड़ा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Garbage being dumped in the open in the city's posh colonies
नगर के प्रोफेसर कालोनी में खाली प्लाट में फेंका गया कूड़ा।संवाद
विज्ञापन
बलिया। नगर के कई पॉश क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण समस्या बन गई है। पात्र के अभाव में कूड़े का निस्तारण खुले में ही किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद की ओर से प्रोफेसर काॅलोनी में डस्टबिन भी नहीं रखा गया है।
Trending Videos

जिससे वहां काॅलोनी के बीच दो जगहों पर खुले में कूड़ा फेंका जा रहा। इससे बारिश के बाद कूड़े से दुर्गंध उठने लगती है। शिकायत के बाद भी काॅलोनी में डस्टबिन नहीं रखवाए गए। काॅलोनी में ही डीह बाबा के स्थान के पास खुले में कूड़ा फेंका जा रहा। वहीं मंदिर के पीछे वाला स्थान हमेशा कूड़े से भरा रहता है। जिससे मंदिर के तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती है। सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास, सिविल कोर्ट की दीवार से सटे भी खुले में कूड़ा फेंका जाता है। यह क्षेत्र आवासीय नहीं है। लेकिन आसपास होटल, रेस्टोरेंट व ठेला खोमचे वाले अपना खाने पीने का व्यापार करते हैं। उनके पैदा मलबे को सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास खुले में निस्तारित कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार जगदीशपुर त्रिमुहानी के पास भी खुले में कचरा फेंका जाता है। वहां भी यातायात बाधित होता है। घरों का कूड़ा त्रिमुहानी के पास ही निस्तारित किया जाता है। आमलोगों के अनुसार कूड़े के ढेर में मवेशी भी पहुंच जाते हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि पहले डस्टबिन रखी गई थी। लेकिन सभी पात्र चोरी हो गए। जल्द ही डस्टबिन रखवाए जाएंगे।

नगर के प्रोफेसर कालोनी में खाली प्लाट में फेंका गया कूड़ा।संवाद

नगर के प्रोफेसर कालोनी में खाली प्लाट में फेंका गया कूड़ा।संवाद

नगर के प्रोफेसर कालोनी में खाली प्लाट में फेंका गया कूड़ा।संवाद

नगर के प्रोफेसर कालोनी में खाली प्लाट में फेंका गया कूड़ा।संवाद

नगर के प्रोफेसर कालोनी में खाली प्लाट में फेंका गया कूड़ा।संवाद

नगर के प्रोफेसर कालोनी में खाली प्लाट में फेंका गया कूड़ा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed