सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Low height railing on Jayaprabha Bridge, 6 jumped in three years, 2 died

Ballia News: जयप्रभा सेतु पर कम ऊंचाई वाली रेलिंग, तीन साल में 6 ने लगाई छलांग, दो की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Low height railing on Jayaprabha Bridge, 6 jumped in three years, 2 died
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। उत्तर प्रदेश से बिहार को जोड़ने वाला सरयू नदी पर बने जयप्रभा सेतु पर लगातार हो रही घटनाओं ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। पुल की रेलिंग की ऊंचाई कम होने के कारण यह स्थान आत्महत्या और दुर्घटनाओं के लिए बेहद संवेदनशील बन गया है। पिछले तीन वर्षों में यहां छह लोग नदी में छलांग लगा चुके हैं।
Trending Videos

आसपास के लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को कई बार देखने और सुनने के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पुल की रेलिंग की ऊंचाई कम होने से यह स्थान दुर्घटनाओं और आत्मघाती घटनाओं के लिए संवेदनशील बना हुआ है। इसी को लेकर क्षेत्र के जयप्रकाश सिंह मुटुर, ब्रजेश सिंह, नागेंद्र प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सुमेर यादव, पूर्व प्रधान बीरेंद्र, राजकिशोर यादव व विदेशी यादव आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। उन्होंने मांग की है कि जयप्रभा सेतु की रेलिंग को जल्द से जल्द ऊंचा किया जाए। ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते तीन साल में नदी में कूदने की घटनाएं
1़ बृहस्पतिवार को एक किशोरी रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूद गई। अभी तक उसका पता नहीं चला ।
2़ सिताबदियारा के लाला टोला की युवती ने नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया था। मछुआरों ने बचाया था।

3़ बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवां गांव निवासी युवक का शव जयप्रभा सेतु के नीचे मिला था।
4़ मांझी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासिनी युवती ने नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया था। मछुआरों ने बचाया था।
5़ मांझी थाना क्षेत्र के ढेलहारी गांव निवासी युवक ने नदी में कूदकर जान दी थी।

6़ एक युवक ने प्रेमिका को नदी में फेंक दिया था। संयोग से मछुआरों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed