{"_id":"6a1ddaac9efc531107087a39","slug":"middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-a-trailer-on-nh-31-ballia-news-c-190-1-bal1001-165344-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एनएच-31 पर ट्रेलर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एनएच-31 पर ट्रेलर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरहीं। थाना क्षेत्र के भरौली गोलंबर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में मनोज कुमार(42) घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बिहार के बक्सर जनपद के टाउन थाना क्षेत्र स्थित तुरहा टोली निवासी मनोज कुमार सोमवार की सुबह भरौली क्षेत्र में सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से आ रहे एक खाली ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायल को तत्काल ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से युवक घायल
दया छपरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सुघर छपरा चिमनी मोड़ के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार रमन गोंड (20) घायल हो गए। गोपालपुर गांव निवासी रमन गोंड सोमवार सुबह मोटरसाइकिल से खेत की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा। हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos