{"_id":"6a1e5061b4efd90a53086634","slug":"video-vehicle-theft-gang-busted-three-accused-arrested-in-ballia-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बलिया में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बलिया में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
बलिया जिले के नगरा थाना पुलिस ने संगठित वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलों की चेसिस, बड़ी मात्रा में कल-पुर्जे और वाहनों को खोलने में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक टूल बॉक्स बरामद किया है। बरामद वाहनों का संबंध जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी और गुमशुदगी के मामलों से पाया गया है।
थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने 30 मई को नगरा थाना में नगर पंचायत ब्लॉक परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के दौरान रविवार को नगरा पुलिस टीम नरही नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में मौजूद थी। सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपी नगरा की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान पवन खरवार निवासी मेउली थाना पकड़ी, मुन्ना गोंड़ निवासी लीलकर थाना सिकंदरपुर और मुन्ना गोंड़ निवासी रूद्रवार थाना सिकंदरपुर के रूप में हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।