सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   NEET: 3153 appeared for the exam at seven centres, 79 were absent.

नीट : सात केंद्रों पर 3153 ने दी परीक्षा, 79 रहे अनुपस्थित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
NEET: 3153 appeared for the exam at seven centres, 79 were absent.
नगर के टीडी कालेज से नीट के प्रवेश परीक्षा देकर अपने गंतव्य को जाते छात्र-छात्राएं।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नीट का आयोजन हुआ। इसमें कुल 3232 छात्र-छात्राएं नामांकित थे। इसमें से 79 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी गड़बड़ी देखने को नहीं मिली। केंद्रों पर प्रवेश से पहले नामित एजेंसियों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गहन जांच पड़ताल की गई। प्रवेश पत्र में अंकित क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा प्रश्न पत्र बढि़या रहा।
Trending Videos

नीट संचालन के लिए जिले के तीन महाविद्यालयों व एक केंद्रीय विद्यालय को केंद्र बनाया गया था। इसमें श्री मुरलीमनोहर टाउन महाविद्यालय के ब्लॉक एक से सी, कुंवर सिंह महाविद्यालय, सतीश चंद्र डिग्री काॅलेज का ब्लाॅक ए व बी तथा कुंवर सिंह महाविद्यालय परीक्षा केंद्र शामिल रहा। परीक्षा का आयोजन जिले के कुल 7 केंद्रों पर किया गया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले ही छात्र-छात्राएं केंद्रों पर पहुंच गए थे। समय से प्रश्न पत्र वितरण और परीक्षा संपन्न कराई गई। कहीं से अव्यवस्था या नकल की शिकायत सामने नहीं आई।
एक केंद्र पर सात लोगों ने की जांच
नीट से पूर्व नामित एजेंसियों ने जांच की। प्रवेश पत्र में अंकित क्यूआर कोड के स्केन से आधार का मिलान किया गया। जांच करने वालों में ट्रस्ट व्यू व सेक्योर एजेंसी के नुमाइंदे शामिल रहे। महिलाओं की जांच के लिए अलग से केबिन की व्यवस्था की गई थी। एजेंसी के लोगों ने बताया कि अभ्यर्थियों की गहनता से जांच की गई। एक परीक्षा केंद्र पर सात लोग जांच में शामिल रहे। जांच के दौरान सभी का मोबाइल फोन बंद करा दिया गया था।
परीक्षा शांति से संपन्न हो गई। इसमें कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।
- उदय सिंह, नीट के नोडल, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य।
नीट देकर निकले नगर निवासी प्रबल परासर ने कहा कि पिछले साल के अपेक्षा इस साल का पेपर आसान था। भौतिक विज्ञान में 32 और रसायन विज्ञान में 24 प्रश्न हल किए। जबकि कुल 45-45 प्रश्न थे। जीव विज्ञान का पेपर बहुत कठिन नहीं था।
रुद्रवार, बलिया निवासी आसिफ अंसारी ने बताया कि भौतिक विज्ञान के प्रश्न आसान थे। बायो थ्योरी काफी कठिन रहा। प्रश्न पत्र अच्छा गया है। समय से सभी प्रश्नों को हल कर दिया है। बायो के दो पार्ट 45-45 प्रश्नों के थे। भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान भी 45-45 प्रश्नों के थे।

बहेरी, बलिया निवासी सुहेल अहमद ने बताया कि भौतिक व रसायन विज्ञान मध्यम श्रेणी के पेपर थे। जीव विज्ञान के प्रश्न आसान थे। प्रश्न पत्र हल करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। कठिन प्रश्न नहीं थे।

शहर निवासी अलख पांडेय ने बताया कि प्रश्न हल करने में परेशानी नहीं हुई। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग है। गलत प्रश्न करने पर एक नंबर कटेगा। सही प्रश्न पर चार अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed