सिकंदरपुर। उत्तर प्रदेश तैलिय साहू राठौर महासभा की ओर से शुक्रवार को जिला अध्यक्ष के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बलिया रोड स्थित जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता के आवास पर कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी रही।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिला कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल के रूप में डॉ. नरेंद्र गुप्ता को मनोनीत किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यदेव गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद शंकर गुप्ता, दिनेश गुप्ता व राजकुमार गुप्ता बनाए गए। जिला संगठन महामंत्री रामबाबू गुप्ता, सुनील गुप्ता व रामजी दिनेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, आय-व्यय निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता, जिला प्रवक्ता अनिल गुप्ता, जिला सूचना मंत्री सुनील गुप्ता तथा जिला कार्यकारी सदस्य अंकित गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सिकंदरपुर नगर कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष जगरूप गुप्ता एवं नगर महामंत्री अमित साहू को मनोनीत किया गया। वहीं विकासखंड पंदह से अध्यक्ष विजय गुप्ता तथा विकासखंड नवानगर से अध्यक्ष त्रिलोकी गुप्ता को दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर बलिया जनपद में संगठन की नींव रखने वाले वरिष्ठ सदस्य, हुसेनपुर निवासी कृष्णानंद गुप्ता को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अध्यक्षता सिकंदरपुर नगर अध्यक्ष जगरूप गुप्ता और संचालन जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने किया।