सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Potholes on the main roads of the city, the pothole eradication campaign is not showing any effect

Ballia News: शहर की प्रमुुख सड़कों पर गड्ढे, गड्ढा मुक्ति अभियान का नहीं दिख रहा असर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the main roads of the city, the pothole eradication campaign is not showing any effect
नगर के जिला​धिकारी आवास के समीप ​स्थित हाईड्रील कालोनी मार्ग पर बना गड्ढा दे रहा हादसे को दावत। - फोटो : बलईगांव में आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवा।
विज्ञापन
बलिया। शहर की प्रमुख छह सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। सड़कों पर खतरनाक गड्ढे होने से लोग आए दिन घायल हो जा रहे हैं। तेज रफ्तार के वाहन चालकों के सामने अचानक गड्ढे पड़ने से हादसे का भय बना रहता है।
Trending Videos

जिला व महिला अस्पताल मार्ग पर भी गड्ढे बने हुए हैं, जिससे मरीजों को भी कष्ट उठाना पड़ रहा है। सड़कों के खराबी के कारण एंबुलेंस को भी गुजरने में दिक्कत होती है। सड़कों पर प्रतिदिन 40 हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। उसके बाद भी प्रशासन व जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए है। शासन की गड्ढा मुक्ति अभियान का असर शहर के इन मार्गों पर दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशपुर-जिला अस्पताल मार्ग पर गड्ढों से परेशानी : शहर के प्रमुख जगदीशपुर-जिला अस्पताल मार्ग पर छोटे-बड़े करीब 15 गड्ढे लगभग दस मीटर के अंदर हैं। इन गड्ढों से बचकर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। कई बार छोटे वाहन पलट जाते हैं। इसके कारण जाम लगा जाता है, जिसमें एंबुलेंस भी फंस जाती हैं।
मिड्ढी-काजीपुरा मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे : मिड्ढी से काजीपुरा जाने वाले मार्ग पर यातायात का काफी दबाव रहता है। इन पर गड्ढे इतने है कि डेढ़ किमी के मार्ग पर कुछ चलने पर गिनना भूल जाएंगे। इस मार्ग पर स्कूल भी है। लंबे समय से गड्ढा युक्त मार्ग चलना लोगों की मजबूरी बन गई है। बाइक व ई-रिक्शा चालक कई बार पलट भी गए हैं। इसके बाद भी सुध नहीं ली गई।
हाइडिल काॅलोनी मार्ग पर बना बड़ा गड्ढा : टीडी काॅलेज से डीएम आवास की तरफ जाने वाले मार्ग पर हाइडिल कॉलोनी मार्ग के मोड़ पर बड़ा गड्ढा काफी खतरनाक हो गया है। काॅलोनी के लोगों की शिकायत के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सबसे बड़ी बात यह है कि गड्ढे को भरने का भी काम नहीं किया गया।
ओवरब्रिज के नीचे महुआ मोड़ का गड्ढा बना जाम का कारण : शहर के ओवर ब्रिज के नीचे महुआ मोड़ की तरफ जाने वाले मार्ग पर गड्ढा होने से कई बार जाम लग जाता है। इस मार्ग से प्राइवेट व रोडवेज की बसें भी गुजरती हैं। गड्ढे से बचने के लिए वाहन एक दूसरे के सामने आ जाते है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।
नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने कहा कि नगर की सड़कों को गड्ढा मुक्ति करने का कार्य किया गया था। जल निगम की खोदाई से कुछ जगहों पर गड्ढा बना हुआ है। गड्ढों को चिह्नित कर संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed