सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Procession at the end of former minister Upendra's padayatra

Ballia News: पूर्व मंत्री उपेंद्र के पदयात्रा समापन पर जुलूस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Procession at the end of former minister Upendra's padayatra
विज्ञापन
चितबड़ागांव। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की ओर से फेफना विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई जनसंपर्क पदयात्रा का रविवार को नगर पंचायत में भव्य जुलूस के साथ समापन हुआ। नगर पंचायत कार्यालय परिसर से शुरू हुआ हजारों लोगों का काफिला बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान स्थित समारोह स्थल पर पहुंचा, जहां कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से उन्होंने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनसमस्याओं का संज्ञान लिया है और क्षेत्र की जनता का उन्हें भरपूर आशीर्वाद मिला है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, चेयरमैन अमरजीत सिंह, नागेंद्र पांडेय और व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू केशरी सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था भी पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त दिखी। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed