{"_id":"69beffb5a6b15efa5c071aec","slug":"salesman-murdered-by-slitting-his-throat-with-a-sharp-weapon-ballia-news-c-190-1-ana1001-160025-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: धारदार हथियार से सेल्समैन की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: धारदार हथियार से सेल्समैन की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
गोविंदपुर दुगौली गांव निवासी मृत बंधु यादव। फाइल फोटो, परिजन
विज्ञापन
भीमपुरा । थाना क्षेत्र के गोविंदपुर दुगौली गांव निवासी बंधु यादव (45) की शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। गांव के पास सरया मार्ग स्थित ट्यूबवेल पर शव पड़ा मिला।
सूचना पर एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ल, सीओ आलोक गुप्ता व थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। बेटे गोलू यादव की तहरीर पर पुलिस अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
गोविंदपुर दुगौली गांव निवासी बंधु यादव बेल्थरारोड स्थित मोबिल लुब्रिकेंट एजेंसी में सेल्समैन थे। देर शाम तक वापस घर न लौटने पर बेटे व अन्य परिजन खोजबीन करने लगे तो गांव के पास सरया मार्ग स्थित ट्यूबवेल के निकट पिता का शव पड़ा मिला। खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर मौके पर डायल -112 व थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय पहुंचे, मामले की जांच पड़ताल की। बंधु यादव अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में पत्नी आशा देवी, दो बेटे गोलू यादव, अनमोल तथा एक बेटी राधा हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने कहा कि बंधु के बेटे गोलू यादव की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार के लिए तीन टीमों का गठन हुआ है। घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें, बंधु यादव की बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस मोबाइल फोन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos